कालपी: व्यापार मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान, सौ से अधिक व्यापारियों को जोड़ा

कालपी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) कालपी के अध्यक्ष रविंद्र नाथ गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारी सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सौ से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा गया और उन्हें प्रणाम पत्र वितरित किए गए।
व्यापारी संगठन को मजबूत करने की पहल
व्यापारी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में व्यापारियों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। अध्यक्ष रविंद्र नाथ गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकता और सुरक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर अपने हितों की रक्षा करें और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहें।
व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर
सदस्यता अभियान के दौरान व्यापारियों को संगठन के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों को संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।
अभियान में ये पदाधिकारी रहे शामिल
कार्यक्रम में महामंत्री राज कुमार गुप्ता (पतारा), कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, रविंद्र पुरवार, प्रेम कुमार गुप्ता, राम प्रकाश पुरवार, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गांधी, संजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
इस अभियान के बाद व्यापारियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क